संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। कैबिनेट मंत्री कंवरपाल ने नगर निगम जगाधरी कार्यालय में शिविर लगाकर लोगों की समस्याएं व शिकायतें सुनीं। अधिकांश समस्याओं व शिकायतों का मौके पर समाधान करवाया गया। जबकि अन्यों के लिए अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए गए।
शिविर में नीलकंठ निवासी चंदन, गुलशन व लाभ सिंह ने कॉलोनी वैध करवाने की मांग रखी। जबकि गांव कैल निवासी मुकेश महाजन, सुरजीत सिंह, धीरज व सोनू ने गांव में डेरियों की रजिस्ट्रियां न होने की समस्या व बिजली बिल कृषि भूमि के अनुसार जारी करने की मांग की । राधा कृष्ण कॉलोनी निवासी चंद्रभान, राजन व विकास ने कॉलोनी में सफाई न होने की शिकायत की। उषा कॉलोनी निवासी संजय शर्मा, विपिन, रोहित, वीरेंद्र कांबोज व गुरमेज सिंह ने बारिश का पानी भरने की समस्या रखी।
इसके अलावा लोहरान गली निवासी गगनदीप सिंह, राजेंद्र सिंह, मुनीश, परमजीत व महावीर कॉलोनी निवासी हरप्रीत सिंह, जसपाल सिंह, अनिल कालड़ा ने बिजली के खंभो को हटाने की मांग रखी। धर्मपुरा निवासी हरीश ने सीवरेज की सफाई का मुद्दा रखा। अमर विहार कॉलोनी निवासी विमल सैनी, विशाल, सचिन व तरुण ने बिजली ट्रांसफार्मर लगाने की मांग रखी।
इसी प्रकार मुखर्जी पार्क गीता मेटल निवासी पंकज कुमार, हैप्पी सिंह ने पीने के पानी की पाइप लाइन लगाने की समस्या रखी। इस दौरान मंत्री कंवरपाल ने समस्याओं से संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। वहीं सभी समस्याओं के हल होने के बाद फीडबैक उनके कार्यालय में देने को कहा। शिविर में पूर्व सीनियर मेयर प्रवीण शर्मा, मंडल अध्यक्ष विपुल गर्ग, कष्ट निवारण समिति सदस्य वीरेंद्र त्यागी, महामंत्री प्रियांक शर्मा आदि उपस्थित रहे।