फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मंत्री ने जयंती समारोह में पहुंचने का दिया निमंत्रण

Tue, 19 Aug 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
ग्रामीणों को संबो​धित करते मंत्री श्याम सिंह राणा। डीआईपीआरओ - फोटो : मथुरा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कृषि एवं किसान कल्याण, मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने 25 सितंबर को रादौर अनाज मंडी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती धूमधाम से मनाने के लिए जिला के विभिन्न गांव का दौरा कर लोगों को जयंती समारोह में आने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने सभी पार्टी के पदाधिकारी एवं गांव के सरपंच, पंचों का आह्वान किया कि वे 25 सितंबर को नई अनाज मंडी रादौर में होने वाली जयंती समारोह में पहुंचे।
उन्होंने कहा कि वह हलके के गांवों में पहुंचकर जयंती समारोह में आने के लिए लोगों को आमंत्रित कर रहे हैं। उन्होंने जिला के फतेहपुर, सारण, कुलपुर, फरीदपुर और दौलतपुर सहित कई गांवों में पहुंच कर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं सहित ग्रामीणों को संबोधित किया। कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की असली जान और मजबूत कड़ी होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि कार्यकर्ता मेहनती और संगठित हों तो पार्टी को सफलता निश्चित मिलती है। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता भाजपा मंडल अध्यक्ष हरदीप सिंह, फतेपुर के सरपंच अमरीक सिंह, सारण के सरपंच दीपक, गोपाल अलाहर, भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्ण कंबोज, रुपिंदर सिंह, हैप्पी खेड़ी, अरुण राणा, बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें