संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री कंवरपाल ने नगर निगम के जगाधरी कार्यालय में जनता दरबार लगाया। इसमें 90 लोगों की समस्याएं सुनीं। इनमें ज्यादातर का मौके पर ही उनका समाधान कर दिया गया।
जनता दरबार में मंत्री के समक्ष जगाधरी निवासी महेंद्र पाल सैनी, मीना देवी व रमेश ने हेमकुंड मेटल से तेजाब का पानी सीवरेज में आने की समस्या रखी। पुरानी अनाज मंडी निवासी पवन कुमार दर्शन लाल, शैली, गौरव ने नाली बनवाने की मांग रखी। ज्योति नगर निवासी शुभम अग्रवाल, दयाल राम, अमित, सोनी ने पेयजल की समस्या रखी। गुलाब नगर निवासी सतपाल सुरेश ने नाले की सफाई कराने की मांग रखी।
बूड़िया निवासी सुरेश शर्मा, श्रवण कुमार, मुस्तकीम ने बिजली के खंभे बदलने की मांग रखी। इसी प्रकार अशोक विहार निवासी सुंदरलाल का परिवार पहचान पत्र, पीला राशन कार्ड बनवाया गया। द्वारकापुरी निवासी सपना सचदेवा की बुढ़ापा पेंशन लगाई गई। भारत सेवक नगर बुड़िया चुंगी निवासी धीरज शर्मा, रवि, कर्णपाल, मुस्तकीम ने बिजली न आने की समस्या रखी।
मंत्री ने बिजली निगम के एसडीओ को तुरंत निर्देश दिए बिजली समस्या का तुरंत प्रभाव से समाधान करें। मौके पर नगर निगम डीएमसी डॉ. विजय पाल यादव, एसई हेमंत कुमार, मंडल अध्यक्ष विपुल गर्ग, प्रवीन शर्मा, अशोक मेहंदीरत्ता, पीयूष गोगियन, वीरेंद्र वाधवा व अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।