फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: श्रीराम कथा में दिया सदाचार का दिया संदेश

Sat, 25 Jul 2026 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
श्रीराम कथा में प्रवचन करते धनंजय शास्त्री। आयोजक।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। शहर के पक्के घाट स्थित श्रीनागेश्वर धाम मंदिर में आयोजित श्रीराम कथा के तीसरे दिन शुक्रवार को कथावाचक धनंजय शास्त्री ने श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम की कथा का महत्व बताया। साथ ही सदाचार और उनके आदर्शों का अनुसरण करने का संदेश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भगवान की प्राप्ति के लिए बाहरी आडंबर, दिखावा या वैभव नहीं, बल्कि निष्कपट, निर्मल और पवित्र हृदय की आवश्यकता होती है। जब मन से छल, कपट, अहंकार और द्वेष समाप्त हो जाते हैं, तभी प्रभु की सच्ची कृपा प्राप्त होती है। उन्होंने बताया कि श्रीराम कथा का श्रवण और कीर्तन होता है, वहां का वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मकता से भर जाता है। श्रीराम कथा मनुष्य के अंतर्मन को शुद्ध कर जीवन में प्रेम, सदाचार, सेवा और आत्मिक शांति का मार्ग प्रशस्त करती है। कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर धर्म लाभ प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें