संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा। एसएस स्कूल में आयोजित खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन कबड्डी और वॉलीबॉल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-19 कबड्डी वर्ग में एसएस स्कूल ने पहला और डीएवी स्कूल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर-19 वॉलीबॉल प्रतियोगिता में शिवालिक स्कूल की टीम विजेता रही। डीएवी स्कूल उपविजेता बना।
अंडर-17 कबड्डी में राजकीय स्कूल रसूलपुर ने पहला तथा पीएम श्री राजकीय स्कूल सालेहपुर ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-14 कबड्डी में एसएस स्कूल ने प्रथम और सेंट मैरी स्कूल राजपुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 वॉलीबॉल में सेंट मैरी स्कूल राजपुर की टीम विजेता रही, जबकि पीएम श्री राजकीय स्कूल सरावां दूसरे स्थान पर रहा। संचालन में पीजीटी संदीप टाया, विकास, राजेंद्र, बलविंद्र सैनी, धीरेंद्र, सतीश कुमार, प्रदीप बेनीवाल, साजिद खान और विक्रमजीत सिंह ने किया।
वहीं गांव झंडा में आयोजित खंड स्तरीय छात्राओं की एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में विभिन्न वर्गों की खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 100 मीटर दौड़ के अंडर-14 वर्ग में शगुनप्रीत प्रथम और राधिका द्वितीय रहीं, जबकि अंडर-17 वर्ग में मुस्कान ने पहला और चेरीश ने दूसरा स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ में अंडर-14 वर्ग की राधिका, अंडर-17 वर्ग की दीक्षा और अंडर-19 वर्ग की सलोनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
400 मीटर दौड़ में अंडर-14 वर्ग की आयुषी, अंडर-17 वर्ग की दीक्षा तथा अंडर-19 वर्ग की सलोनी विजेता रहीं। 600 मीटर दौड़ के अंडर-14 वर्ग में प्रीत कौर पहले स्थान पर रहीं। 800 मीटर दौड़ में अंडर-17 वर्ग में रिशव ने पहला तथा केविन ने दूसरा स्थान हासिल किया। 1500 मीटर दौड़ में चाहत और 3000 मीटर दौड़ में हरमन विजेता रहे।
अंडर-19 वर्ग में निधि ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में अंडर-14 वर्ग की राधिका और अंडर-17 वर्ग की मुस्कान ने पहला स्थान हासिल किया। ऊंची कूद में अंडर-14 वर्ग की शगुनप्रीत तथा अंडर-17 वर्ग में केविन विजेता रहे। शॉटपुट में अंडर-14 वर्ग की मन्नत और अंडर-17 वर्ग की चेरीश ने प्रथम स्थान हासिल कर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया।
कबड्डी प्रतियोगिता में जौहर दिखाते प्रतिभागी। संवाद- फोटो : samvad