फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मेयर ने जोड़ियों व चोपड़ा गार्डन में सुनीं समस्याएं

Thu, 02 Oct 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मेयर सुमन बहमनी ने बुधवार को वार्ड 18 के जोड़ियों और वार्ड 22 के चोपड़ा गार्डन में पहुंच कर लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को उनकी समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।
सुमन बहमनी सबसे पहले वार्ड 18 के जोड़ियां गांव पहुंचीं। यहां उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठकर उनकी समस्याओं को सुना और गांव का दौरा कर मौके पर स्थिति का जायजा लिया। इसी प्रकार वार्ड 22 के चोपड़ा गार्डन से पानी निकासी न होने की शिकायत पर मेयर सीधे मेघा नर्सरी वाली गली पहुंचीं। उन्होंने वहां स्वयं खड़े होकर नागरिकों की समस्याओं को सुना और मौके पर ही इंजीनियरिंग ब्रांच के अधिकारियों को बुलाकर स्थिति दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर ने अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मेयर ने स्पष्ट कहा कि नागरिकों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं का निपटारा जल्द होगा और पात्र व्यक्तियों को बिना किसी देरी के सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य कराए जा रहे है। लोगों अपने इलाके की समस्यांए उन्हें बताएं। सभी समस्याओं का निपटारा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें