फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मेयर ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण

Wed, 04 Feb 2026 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
भगवान परशुराम पार्क का निरीक्षण करने पहुंची मेयर सुमन बहमनी व अन्य। प्रवक्ता
विज्ञापन
यमुनानगर। मेयर सुमन बहमनी ने मंगलवार को मार्केट कमेटी के चेयरमैन राकेश त्यागी, नगर निगम के सहायक अभियंता सुरेंद्र दहिया, पार्षद रुचि कांबोज, कनिष्ठ अभियंता अभिषेक शर्मा के साथ भगवान परशुराम पार्क के नवीनीकरण के कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पार्क में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को गुणवत्ता से कोई समझौता न करने के निर्देश दिए। बहमनी ने बताया कि नगर निगम द्वारा भगवान परशुराम पार्क का नवीनीकरण 12.51 लाख रुपये की लागत से किया जा रहा है। शहर के पार्क नागरिकों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और सुंदर वातावरण प्रदान करते हैं। ऐसे में पार्कों का विकास नगर निगम की प्राथमिकताओं में शामिल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें