फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आईएसटीपी के निर्माण कार्य लिया जायजा

Wed, 04 Feb 2026 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
गांव परवालों में बनने वाले ट्रीटमेंट प्लांट के बारे में अ​धिकारियों से जानकारी लेते पूर्व मंत्र
विज्ञापन
जगाधरी। पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने मंगलवार को गांव परवालों में 98 करोड़ रुपये से बन रहे औद्योगिक मल संशोधन संयंत्र (इंडस्ट्रियल सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। गांव परवालों में बना रहे इस इंडस्ट्रियल सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से प्रतिदिन करीब दो करोड़ लीटर पानी साफ करके उपयोग में लाया जा सकेगा। औद्योगिक इकाईयों का व्यर्थ पानी मोहन नगर नाले से 800 एमएम के डाया पाइप, जिसकी लंबाई 6000 मीटर से ज्यादा है से इंडस्ट्रियल वेस्टेज को परवालो संयंत्र तक लाया जाएगा, इसके बाद यहां पानी साफ किया जाएगा। इस दौरान मेटल एसोसिएशन प्रधान एपीएस भट्टी, पब्लिक हेल्थ के कार्यकारी अभियंता जगाधरी सौरभ अहलावत, चेयरमैन विपुल गर्ग, एसडीओ पलविंद्र सिंह उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें