फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मेयर ने खाली प्लॉटों में गंदगी के ढेर देखकर जताई नाराजगी

Sat, 10 May 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मेयर सुमन बहमनी ने शुक्रवार को वार्ड पांच की सफाई व्यवस्था व चल रहे विकास कार्याें का औचक निरीक्षण किया। मेयर ने यहां विकास कार्याें में इस्तेमाल की जा रही सामग्री की गुणवत्ता जांची। साथ ही विभिन्न कॉलोनियों की सफाई व्यवस्था, नालों की सफाई, ड्रेनेज सिस्टम आदि की जांच की। उन्होंने वार्ड में कार्यरत सफाई कर्मचारियों का हाजिरी रजिस्टर जांचा और रिपोर्ट तलब की।

मेयर बहमनी शुक्रवार को पार्षद भानू प्रताप, सीएसआई हरजीत सिंह, एएसआई सचिन कांबोज, भाजपा नेता संजीव गर्ग, भूपेंद्र सैनी, राजेंद्र मल्होत्रा व अन्य के साथ वार्ड पांच में पहुंचीं। उन्होंने कल्याण नगर, भागीरथ काॅलोनी, मधुबन कॉलोनी व अन्य कॉलोनियों का दौरा किया। यहां उन्होंने कॉलोनियों की गली गली जाकर सफाई व्यवस्था, नालों व नालियों की सफाई व गलियों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो खाली प्लाट बिना चारदीवारी के गंदगी से भरे पड़े हुए है, उन प्लाट मालिकों को नोटिस जारी करें। जिन नालों व नालियों में गंदगी है, उन्हें तुरंत प्रभाव से साफ किया जाए। निरीक्षण के दौरान मेयर बहमनी ने सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की और मौके पर ही अटेंडेंस रिपोर्ट तलब की।
उन्होंने जल निकासी व्यवस्था का मुआयना किया और बंद पड़े नालों की शिकायत पर अधिकारियों को त्वरित सफाई कराने के निर्देश दिए। वार्ड पांच में गली निर्माण स्थल पर पहुंचकर उन्होंने कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाए और मौके पर ही ठेकेदार को बुलाया। मेयर ने स्पष्ट किया कि घटिया निर्माण सामग्री और लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान मेयर ने सीवरेज योजना के अंतर्गत चल रही व्यवस्थाओं, गली के टूटे ढक्कनों और अन्य बुनियादी समस्याओं पर भी ध्यान दिया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि इन सभी मुद्दों का शीघ्र समाधान हो ताकि स्थानीय नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें