यमुनानगर। नगर निगम की टीम ने वार्ड नंबर 21 और 12 के विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर 11 बेसहारा गोवंश पकड़े। इसके बाद गोवशों को गोशाला पहुंचाया गया।
बेसहारा गोवंश को पकड़ने के लिए नगर निगम की ओर से जोन एक में सीएसआई हरजीत सिंह व जोन दो में सीएसआई सुनील दत्त के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया। सुनील दत्त के नेतृत्व में गठित टीम लावारिस गोवंशों को पकड़ने के लिए वार्ड नंबर 12 में पहुंची। यहां निगम कर्मियों ने वार्ड के पांसरा, बाडी माजरा समेत विभिन्न स्थानों पर घूम रहे छह बेसहारा गोवंशों को पकड़ा।
विज्ञापन
निगम कर्मियों ने रस्सियों के माध्यम घेरा डालकर गोवंशों को पकड़ा और निगम के वाहन में चढ़ाया। गोवंशों को पकड़ने के बाद उन्हें रोशाला पहुंचाया। इससे पूर्व निगम की टीम ने वार्ड 21 में विभिन्न स्थानों से पांच गोवंशों को पकड़ कर निगम के वाहन में चढ़ाकर गोशाला पहुंचाया। अब तक नगर निगम ने 982 गोवंशों को पकड़ कर गोशाला पहुंचाया है।
सीएसआई हरजीत सिंह ने बताया कि सभी पशुओं को टैग भी लगाए गए है। यदि कोई गोवंश खुले में छोड़ता है तो उस पर 5100 रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने अपील की कि यदि उन्हें कहीं भी कोई बेसहारा पशु दिखाई दे तो उसकी फोटो खींचकर पते या लोकेशन समेत निगम के व्हाट्सएप नंबर 7082410524 पर भेजे। निगम की टीम पशुओं को पकड़कर गोशाला पहुंचाएगी।