संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। प्रधानमंत्री के 17 जुलाई को हरियाणा आगमन को लेकर प्रदेश भर में स्वच्छता से स्वागत अभियान शुरू किया है। इसके तहत मंगलवार को वार्ड नंबर दो में शुरुआत शहर के डीडी अग्रवाल स्कूल के समीप की गई। महापौर सुमन बहमनी व पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल ने पार्षदों, भाजपा नेताओं और निगम अधिकारियों के साथ झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया।
स्वच्छता अभियान 19 जुलाई तक जारी रहेगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य ट्विन सिटी के हर वार्ड, गली, मोहल्ले और सार्वजनिक स्थानों से कचरे का पूरी तरह निपटान करना है, ताकि शहर सुंदर, साफ और स्वच्छ बनाया जा सके। अभियान में अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार, मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी (सीएमजीजीए) अभिश्रुति, मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह, सफाई निरीक्षक अमित कांबोज, सचिन कांबोज आदि विशेष रूप से योगदान दिया।
इसके अलावा पार्षद एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रियांक शर्मा, पार्षद अरुण कुमार, जयंत स्वामी, अंकित गोयल, रीना रस्तोगी, जगाधरी मार्केट कमेटी के चेयरमैन विपुल गर्ग, भाजपा जिला महामंत्री नरेंद्र राणा, पवन विज, जगदीश विद्यार्थी, सह संयोजक मनीषा कंसल, दीक्षा बरार, दर्पण गर्ग, संजीव जांगड़ा, संदीप राय सहित निगम के कर्मचारियों ने मिलकर क्षेत्र की सफाई की।जगाधरी के सरवर मोहल्ला और बावना रोड की सड़कों व गलियों को साफ किया। वहीं लोगों को सूखा व गीला कचरा अलग अलग करने समेत चार प्रकार के डस्टबिन इस्तेमाल करने के प्रति भी जागरूक किया गया।