फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: निवेश का झांसा देकर 2.67 लाख की ठगी

Wed, 15 Jul 2026 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। साइबर ठग लगातार लोगों को ऑनलाइन निवेश के नाम पर अपना शिकार बना रहे हैं। जगाधरी स्थित सिविल अस्पताल के पास रहने वाले एक व्यक्ति से टेलीग्राम एप के जरिए निवेश पर मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर दो लाख 67 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में साढौरा निवासी भावेश घई ने बताया कि उनके मोबाइल पर टेलीग्राम के माध्यम से निवेश कर कम समय में अधिक लाभ कमाने का संदेश मिला था। संदेश में दिए गए लिंक पर क्लिक करने के बाद वह एक टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ गए। ग्रुप में निवेश योजनाओं और भारी मुनाफे के दावे किए जा रहे थे।
विज्ञापन

इन बातों पर भरोसा कर उन्होंने अलग-अलग किश्तों में कुल दो लाख 67 हजार रुपये बताए गए खातों में जमा करा दिए।भावेश के अनुसार निवेश के बाद उनकी आईडी पर लगातार मुनाफा बढ़ता हुआ दिखाई देता रहा, जिससे उन्हें भरोसा हो गया कि उनकी रकम सुरक्षित है। हालांकि जब उन्होंने निवेश की गई राशि और मुनाफा निकालने का प्रयास किया तो निकासी नहीं हो सकी।
कुछ ही देर बाद उनकी आईडी भी बंद कर दी गई और संबंधित लोगों से संपर्क पूरी तरह टूट गया। तब उन्हें एहसास हुआ कि उनके साथ साइबर ठगी हुई है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद साइबर क्राइम थाना पुलिस ने आरोपियों की तलाश में विभिन्न पहलुओं पर तलाश शुरु कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस अपील कर रही है कि मैसेजिंग एप पर मिलने वाले निवेश संबंधी प्रस्तावों पर बिना जांच-पड़ताल भरोसा न करें और किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने या रकम भेजने से पहले पूरी तरह सत्यापन अवश्य करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें