संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। दिवाली को लेकर बाजार पूरी तरह तैयार हैं। बाजारों में लोगों की खूब रौनक देखने को मिल रही है। दिवाली की पूर्व संध्या पर बाजार गुलजार रहे। मध्यरात्रि तक बाजारों में भारी भीड़ रही और लोगों ने जमकर खरीदारी की। पर्व पर मां लक्ष्मी की व्यापारियों पर खूब कृपा बरसी। शहर सहित कस्बों के बाजार सुबह से देर रात तक खरीदारी का दौर चला।
व्यापारियों ने कहा कि अपेक्षाओं के अनुरूप अत्यंत शुभ रहा। दिवाली पर ओवरऑल 500 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार होने का अनुमान है। बर्तन, कार, बाइक, स्कूटर, इलेक्ट्राॅनिक, जेवर, मोबाइल, लैपटॉप सहित अन्य सामान की जमकर बिक्री हुई। व्यापारियों ने कहा कि सोमवार को भी इसी तरह माहौल रहेगी।
दुकानों के साथ फुटपाथ व सड़क किनारे फड़ी व स्टाल लगाकर भी लोगों ने सामान बेचा। सुबह से बाजारों में भारी भीड़ रही, परंतु दोपहर बाद बाजारों में पांव तक रखने की जगह न बची। यमुनानगर रेलवे स्टेशन रोड, वर्कशाप रोड, भगत सिंह चौक से महिला थाना, मॉडल टाउन, जगाधरी रेलवे रोड बाजार, सनातन धर्म चौक, पत्थरों वाला बाजार, देवी भवन बाजार, खेड़ा बाजार तमाम स्थानों पर भारी भीड़ रही। इस दौरान लोगों को परेशानी भी हुई, लेकिन त्योहारों के उत्साह में सभी ने इसे नजरअंदाज किया।
दिवाली पर लोगों का मोबाइल व ऑटोमोबाइल के प्रति ज्यादा रुझान देखने को मिला। शोरूम तक खूब भीड़ रही। ऑटोमोबाइल एजेंसियों पर देर रात तक लोगों को वाहन पसंद करते देखा गया। वहीं, कर्मचारी भी ऑर्डर तैयार करने में रात तक व्यस्त रहे। विभिन्न ऑटोमोबाइल एजेंसियों के प्रबंधक अमित कांबोज, रवि गर्ग, जितेंद्र अहुजा सहित अन्यों बताया कि दिवाली पर वाहनों की बिक्री अच्छी रही। इसके लिए लोगों ने पहले ही एडवांस बुकिंग करवा रखी थी।
बर्तन के साथ सोना-चांदी बिका
स्टील, पीतल, तांबे के बर्तनों के साथ सोने-चांदी की खूब बिक्री हुई। सोने का भाव 1.30 लाख होने के बावजदू लोगों ने खरीदारी की। सोने-चांदी के सिक्के, लक्ष्मी-गणेश, चरण पादुका, सिहासन सहित अन्य पूजन सामग्री की काफी मांग रही। इसके अलावा चांदी, स्टील व पीतल की हट्टड़ियों की बिक्री हुई। इस दौरान बाजारों में रात तक सर्राफ व बर्तनों की दुकानें खुली रही।
पूजन सामग्री की जमकर बिक्री
दिवाली पर पंसारी की दुकानों पर भारी जमावड़ा देखने को मिला। मान्यताओं के अनुसार कमल गट्टा, गोमती चक्र, सुपारी, लॉन्ग, कर्पूर, इलाइची, काले तिल, जयफल, नारियल, गिरी खोपा सहित अन्य पूजन सामग्रियां खरीदने के लिए दिन भर भीड़ जुटी रही। इसके अलावा स्टील, चांदी के साथ मिट्टी की मूर्तियां, हटड़ी, कलश, मिट्टी के दीये, इलेक्ट्रॉनिक दीये, लड़ियां, बंदनवार, फूल, फल, झालर, ऑर्टिफिशियल फ्लावर सहित अन्य सामान की खूब बिक्री हुई। इसके अलावा फूलों की दुकानों पर खूब भीड़ रही। इससे फूलों की मांग कई गुणा बढ़ गई, जिससे फूल माला, कमल फूल सहित अन्य किस्म के फूलों के दामों में उछाल रहा।
एडवांस टेक्नोलॉजी वाले उपकरणों की धूम
एडवांस टेक्नोलॉजी वाले उपकरणों ने ग्राहकों को खूब लुभाया। जगाधरी रोड बाजार, मॉडल टाउन, प्यारा चौक, रेलवे स्टेशन रोड बाजार, पेपर मिल गेट, जगाधरी वर्कशॉप, रादौर रोड कैंप, गांधीनगर, चांदपुर, आईटीआई, विष्णुनगर, कांसापुर, भाई कन्हैया साहिब चौक, देवी भवन बाजार, रेलवे रोड बाजार, पत्थरों वाला बाजार सहित तमाम स्थानों पर स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में दिनभर ग्राहकों की भीड़ रही। कारोबारी कर्ण गर्ग ने बताया कि फ्रंट डोर वाशिंग मशीन, वाइस रिकॉर्ड वाले टीवी, 53 इंच वाली क्यूलैड टीवी, साइड डोर फ्रिज, गूगल टीवी इत्यादि लोगों की पहली पसंद रहे।
सुरक्षा के लिए बाजार में पुलिस तैनात
रेलवे स्टेशन चौक, वर्कशाप रोड के अलावा जगाधरी के खेड़ा बाजार, चौक बाजार में दिनभर जाम लगा रहा। भीड़ होने के बावजूद लोग बाजारों में कारों पर खरीदारी करने पहुंचे। जाम के लिए लोगों को पांच मिनट की दूरी तय करने में आधे से पौने घंटे का समय लगा। बाजार में व्यवस्था बनाने के लिए देर रात तक पुलिस तैनात रही। शहर के तमाम चौक-चौराहों पर जाम खुलवाने के लिए पुलिस व होम गार्ड के जवान व्यस्त दिखे। वहीं, यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने मुख्य बाजार व सड़क के कट बेरिकेड्स लगाकर बंद कर दिए, ताकि सभी एक लेन में चलें। इस दौरान व्यवस्था बनाने में पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए।
रेलवे रोड पर लगे जाम में फंसे वाहन चालक। संवाद
रेलवे रोड पर लगे जाम में फंसे वाहन चालक। संवाद
रेलवे रोड पर लगे जाम में फंसे वाहन चालक। संवाद
रेलवे रोड पर लगे जाम में फंसे वाहन चालक। संवाद
रेलवे रोड पर लगे जाम में फंसे वाहन चालक। संवाद
रेलवे रोड पर लगे जाम में फंसे वाहन चालक। संवाद
रेलवे रोड पर लगे जाम में फंसे वाहन चालक। संवाद
रेलवे रोड पर लगे जाम में फंसे वाहन चालक। संवाद
रेलवे रोड पर लगे जाम में फंसे वाहन चालक। संवाद