फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पोर्टल बंद होने से भवनों के नक्शे लटके

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी क्षेत्र में लोग चाहकर भी अपने भवनों का निर्माण व पुनर्निर्माण नहीं करवा पा रहे हैं। इसकी वजह भवनों के नक्शे पास कराने के लिए सवा माह से पोर्टल का बंद होना है। इससे नगर निगम में पांच दिसंबर तक आए 30 भवनों के नक्शे आवेदन लंबित हैं और नए आवेदन भी नहीं हो पा रहे हैं। इससे लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

नगर निगम यमुनानगर जगाधरी क्षेत्र में लगती जमीन पर मकान, दुकान, फैक्टरी व अन्य निर्माण कार्य करने से पहले नक्शा पास कराना होता है। इसके लिए संबंधित भवन मालिक को नक्शे की कॉपी लगाकर हरियाणा बी पास नाम के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होता है। ये आवेदन भवन मालिकों की ओर से आर्किटेक्ट की मदद से किए जाते हैं। आवेदन पर कोई ऑब्जेक्शन न हो तो 21 दिन में नक्शा पास हो जाता है। पिछले सवा माह से पोर्टल बंद होने से नगर निगम में भवनों के नक्शे पास करने को आए पुराने 30 आवेदन अटकेहैं, वहीं नए आवेदन भी नहीं लिए जा रहे हैं।
वार्ड नंबर आठ से पार्षद विनोद मरवाह ने कहा कि निर्माण सामग्री के दाम अभी कुछ कम हुए हैं। ऐसे में बड़ी संख्या में लोग घर, दुकान, फैक्टरी का निर्माण व पुनर्निर्माण के कराना चाहते हैं। सवा माह से पोर्टल बंद पड़ा है। इससे जहां भवनों के नक्शों के पुराने आवेदन लंबित हैं, वहीं नए आवेदन को आने वाले रोज 10 से 15 लोग मायूस होकर लौट रहे हैं। पोर्टल किस वजह से बंद हैं और कब तक चालू होगा, इस बारे स्थानी निगम अफसरों के पास कोई स्पष्ट जवाब नहीं है।
विज्ञापन

वर्जन
करीब सवा माह से पोर्टल बंद है। इस संबंध में मुख्यालय को लिख दिया गया था। पांच दिसंबर तक भवनों के करीब 30 नक्शे लंबित हैं। जैसे ही पोर्टल चालू होगा भवनों के नक्शे पास करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। - अशोक कुमार, डीएमसी, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें