फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूबवेल के हौद में मिला युवक का शव

Sat, 30 May 2015 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव परवालों में खेल में लगे ट्यूबवेल के हौद में एक युवक का शव पड़ा मिला। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन


मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची। शव को बाहर निकाल जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही युवक की मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

गांव परवालो निवासी कृष्णलाल ने बताया कि उसके चाचा का लड़का प्रदीप (23) शनिवार दोपहर को नलकूप पर गया था, लेकिन उसके बाद घर लौट कर नहीं आया।

शाम करीब चार बजे वह खेत में ट्यूबवेल पर गया तो उसने देखा कि प्रदीप हौद में पानी में उल्टा पड़ा हुआ है। उसने इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


पुलिस ने प्रदीप के शव को हौद से बाहर निकाला। जांच की गई। प्रदीप के शव पर कहीं भी चोट का कोई निशान नहीं था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन


बुड़िया थाना प्रभारी जंगशेर का कहना है कि मृतक के शरीर पर चोट का कोई निशान भी नहीं है। युवक की मौत कैसे हुई यह बता पाना अभी मुश्किल है। मौत के सही कारणों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें