फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल के पीछे झाड़ियों में लगी आग

Sat, 30 May 2015 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में ट्रामा सेंटर के पीछे खड़ी झाड़ियों में शनिवार दोपहर बाद अचानक आग लग गई। वहां खड़ी चार कंडम एंबुलेंस आग की चपेट में आ गईं।
विज्ञापन


दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। स्वास्थ्य अधिकारी आग लगने के पीछे असामाजिक तत्वों का हाथ मान रहे हैं। अधिकारियों ने आग लगने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल में ट्रामा सेंटर के पीछे झाड़ियों में शुक्रवार दोपहर अचानक से आग लग गई। इससे अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


अस्पताल के पीछे खाली मैदान में खड़ी स्वास्थ्य विभाग की चार कंडम एंबुलेंस में भी आग लग गई। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो इससे भारी जान माल की हानि हो सकती थी।
विज्ञापन


आग लगने के एक तरफ जहां ट्रामा सेंटर हैं वहीं दूसरी तरफ डॉक्टरों व स्टाफ की कॉलोनी बनी हुई है। कई बार झाड़ियों को कटवाने की मांग होती रही है लेकिन स्वास्थ्य विभाग के ढीले रवैये के कारण झाड़ियों को साफ नहीं किया गया। 

सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय दहिया का कहना है कि आग लगने के पीछे असामाजिक तत्वों का हाथ हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें