फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 20 Dec 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। महिला थाना पुलिस ने नशीला पदार्थ पिलाकर युवती से दुष्कर्म करने के आरोपी युवक राजन उर्फ बिट्टू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया। महिला थाना प्रभारी शीलावंती ने बताया कि थाना शहर जगाधरी क्षेत्र की रहने वाली युवती ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके भाई के खिलाफ उसकी पत्नी ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिस कारण उसका भाई बरेली जेल में बंद है। भाई के जेल जाने के बाद उसके दोस्त राजन बिट्टू का उनके घर आना-जाना बढ़ गया। पीड़िता के अनुसार 31 जुलाई उसके घर आरोपी ने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म किया। और अश्लील फोटो खींचने और वीडियो बना लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें