फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस ने कराया चार घंटे इंतजार

Tue, 03 Feb 2026 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर छाया कोहरा। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। कोहरे ने एक बार फिर ट्रेनों की रफ्तार मंद कर दी है है। ट्रेनें घंटों की देरी से चल रही हैं। इस दौरान लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस चार घंटे, हिमगिरी एक्सप्रेस सवा दो घंटे की देरी से यमुनानगर पहुंची।
घने कोहरे के सामने रेलवे सिक्योरिटी डिवाइस भी नाकाम हो रहे हैं। लोको पायलट को सिग्नल न दिखाई देने के कारण उन्हें ट्रेनों की चाल मंद करनी पड़ रही है। इसके अलावा नहर, नदियों व नालों के पुल से भी गाड़ियां कम गति से निकाली जा रही हैं। कोहरे से एक दर्जन गाड़ियां प्रभावित रहीं और एक से चार घंटे की देरी से चलीं।
विज्ञापन

मौसम साफ होने पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ी थी, लेकिन बारिश के बाद छाए कोहरे से एक बार फिर ट्रेनों की गति मंद पड़ने लगी है। हर दिन गाड़ियां लेट हो रही है। ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। लंबी दूरी के साथ इंटरसिटी गाड़ियां भी एक से तीन घंटे की देरी से चल रही हैं।
गाड़ी संख्या 15011 लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस चार घंटे छह मिनट की देरी से चली। इसके साथ ही गाड़ी संख्या 12331 सुपरफास्ट हिमगिरी मेल दो घंटे 12 मिनट की देरी से पहुंची। इसी तरह गाड़ी संख्या 14521 दिल्ली अंबाला छावनी इंटरसिटी एक्सप्रेस दो घंटे 10 मिनट की देरी से चली। गाड़ी संख्या 14649 जयनगर अमृतसर सरयू यमुना एक्सप्रेस एक घंटा 36 मिनट लेट रही।
इसी तरह गाड़ी संख्या 15012 चंडीगढ़ लखनऊ एक्सप्रेस एक घंटा 33 मिनट की देरी से पहुंची। गाड़ी संख्या 12231 लखनऊ चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस एक घंटा 29 मिनट की देरी से चली। गाड़ी संख्या 14681 नई दिल्ली अंबाला छावनी इंटरसिटी एक्सप्रेस भी डेढ़ घंटा लेट रही। गाड़ी संख्या 14631 देहरादून अमृतसर एक्सप्रेस एक घंटा 05 मिनट की देरी से पहुंची।
विज्ञापन

वहीं, गाड़ी संख्या 14815 श्रीगंगानगर ऋषिकेश इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटा लेट रही। इसी तरह गाड़ी संख्या 14661 बाड़मेर जम्मूतवी शालीमार मलानी एक्सप्रेस एक घंटा की देरी से पहुंची। गाड़ी संख्या 13151 कोलकाता जम्मूतवी सियालदह एक्सप्रेस पौना घंटा, गाड़ी संख्या 14609 ऋषिकेश से श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा हेमकुंड एक्सप्रेस पौना घंटा देरी से चली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें