फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सीईटी देने आए युवक को लौटाया गुम हुआ बैग

Tue, 29 Jul 2025 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। मोरनी से सीईटी का पेपर देने आए युवक का गुम बैग वापस मिलने पर युवा ने हरियाणा रोडवेज व कार्यशाला प्रबंधक महेश शर्मा का आभार जताया। बैग में युवक के महत्वपूर्ण दस्तावेज थे।
मोरनी निवासी घनश्याम ने बताया कि वह रोडवेज बस से 26 जुलाई को सीईटी का पेपर देने यमुनानगर आया था। इस दौरान उसका बैग बस में रह गया था। बैग में उसका पर्स व अन्य जरूरी कागजात थे। पेपर के बाद वह अपना बैग ढूंढ रहा था। कई जगह बैग की तलाश की, लेकिन उसे कोई सुराग नहीं लगा। इस दौरान रोडवेज अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बैग मिला। बैग में पर्स व जरूरी दस्तावेज थे। घनश्याम ने बताया कि बैग में उसका आधार कार्ड था, जिस पर मोरनी का पता लिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्स में रुपये भी थे। बैग मालिक का पता लगाने को लेकर पंचकूला व आसपास के क्षेत्र में रहने वाले रोडवेज कर्मचारियों के ग्रुप में इसकी जानकारी दी। जिसके बाद यह जानकारी उसके पास पहुंची। घनश्याम ने बताया कि वह मंगलवार को बैग लेने रोडवेज कार्यशाला पहुंचा। यहां प्रबंधक महेश शर्मा ने उसका बैग लौटाया। जिस पाकर वह बहुत खुश हुआ। घनश्याम ने कहा कि रोडवेज अधिकारियों के प्रयास के कारण उसका बैग मिल पाया है। अन्यथा उसे यह दस्तावेज बनवाने के लिए बहुत धक्के खाने पड़ते। उसने रोडवेज कर्मचारियों व अधिकारियों का शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें