फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सफाई कर्मचारियों को बांटे रेनकोट

Tue, 29 Jul 2025 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। शहर की सफाई व्यवस्था में बारिश बाधा न बने, इसके लिए मेयर सुमन बहमनी ने रोटरी यमुनानगर के सहयोग से कर्मचारियों को रेनकोट वितरित किए। यह रेन कोट मॉडल टाउन स्थित मेयर हाउस में रोटरी यमुनानगर और नगर निगम के कार्यक्रम में दिए गए। रेनकोट मिलने से कर्मचारी बारिश में भी सफाई कर सकेंगे।
मेयर बहमनी ने कहा कि रेनकोट से बारिश में सफाई कार्य नहीं रुकेगा। हर कर्मचारी समय से अपनी ड्यूटी पर पहुंच जिम्मेदारी का निर्वहन कर सकेगा। मेयर ने कहा कि सफाई कर्मचारियों को बारिश में सफाई कार्य में काफी दिक्कत होती है। बारिश में भीगते हुए काम करना पड़ता है। अब रेनकोट पहनकर सफाई कर्मी काम करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सफाई कर्मियों के लिए जो जरूरी सुविधाएं होगी उसे मुहैया करवाया जाएगा। मेयर ने कहा कि शहर के विकास व सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए नगर निगम गंभीरता से कार्य कर रहा है। जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए अधिकारी व कर्मचारी बारिश में भी डटकर काम कर रहे हैं। सफाई व्यवस्था में बारिश बाधा न बने इसके लिए निगम की ओर से हर सफाई कर्मचारी को रेनकोट दिए गए।
रेन कोट न होने पर सफाई कर्मचारियों को बारिश में घर से आने व सफाई करने में परेशानी का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। मेयर बहमनी ने कहा कि कुछ शहरवासी घर से निकली गंदगी नालों व नालियों में फेंक देते हैं, जो गलत है। इससे नाले व नालियां अट जाती हैं। जिससे पानी की निकासी में रुकावट होती है। इससे बारिश होने पर जलभराव की स्थिति भी उत्पन्न होती है।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से सफाई व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम में रोटरी यमुनानगर प्रधान ईश आनंद, सचिव एवं पार्षद विभोर पाहुजा, डीएवी डेंटल कॉलेज प्राचार्य डॉ. आईके पंडित, निगम सीएसआई विनोद बेनीवाल, रोटरी यमुनानगर कोषाध्यक्ष आशीष लूथरा, संयुक्त सचिव विक्रम बाली सहित अन्य ने करीब 100 सफाई कर्मचारियों को रेनकोट वितरित किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें