फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: यूजीसी के समर्थन में आई लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी

Sat, 07 Feb 2026 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
बैरिकेडिंग कर रोकने के बाद नारेबाजी करते प्रदर्शनकारी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। यूजीसी एक्ट यानी उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने संबंधी विनियम के समर्थन में शुक्रवार को लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जिला सचिवालय में जमकर नारेबाजी की राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
पार्टी के कार्यकर्ताओं जगाधरी अनाज मंडी से जिला सचिवालय तक जुलूस निकाला और प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला सचिवालय में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। प्रदर्शनकारियों को बेरिकेड लगाकर पार्किंग के पास ही रोक दिया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व पार्टी प्रदेशाध्यक्ष राजेश पांचाल ने किया।
विज्ञापन

पार्टी के बैनर तले सभी कार्यकर्ता सुबह 10 बजे जगाधरी अनाजमंडी में एकत्रित हुए। यहां सभा के बाद जुलूस की शक्ल में जिला सचिवालय पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें आगे जाने से मना कर दिया। पुलिस ने बेरिकेडिंग कर पार्किंग के पास ही प्रदर्शनकारियों को रोक दिया गया। सूचना एसडीएम विश्वनाथ को दी गई तो वे ज्ञापन लेने बाहर आ रहे थे, प्रदर्शनकारियों ने उस समय ज्ञापन नहीं दिया। ऐसे में एसडीएम कार्यालय में लौट गए। करीब 15 मिनट नारेबाजी व संबोधन के बाद पार्टी पदाधिकारी ज्ञापन देने को राजी। इसके बाद एसडीएम प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे और ज्ञापन लिया।
विज्ञापन

इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष पांचला ने कहा कि पार्टी की ओर से उच्च शिक्षा संस्थानों में सामाजिक समानता और भेदभाव-मुक्त वातावरण की मांग उठाई जा रही है। उन्होंने कहा कि 13 जनवरी को यूजीसी ने देश की उच्च शिक्षा व्यवस्था में समानता, समावेशन और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में कदम है। बीते वर्षों में विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थियों से भेदभाव और उत्पीड़न के मामलों में वृद्धि हुई है। इससे न केवल विद्यार्थियों का मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित हुआ, बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता पर भी प्रतिकूल असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग व राजनैतिक दलों के लोग इसे लेकर भ्रामक प्रचार कर रहे हैं और इसे गलत तरीके से प्रस्तुत कर रहे हैं।

बैरिकेडिंग कर रोकने के बाद नारेबाजी करते प्रदर्शनकारी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें