फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ठेकेदार के पास मजदूरी करने वालों ने बनाई थी डकैती की योजना

Wed, 14 Feb 2024 04:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जगाधरी की ग्रीन विहार कॉलोनी निवासी फजरूल हक के घर पर डकैती के मामले में सीआईए-2 की टीम ने एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया है कि फजरूल हक के पास लेबर का काम करने वाली महिला और एक युवक ने डकैती की पूरी योजना बनाई और वारदात को अंजाम दिया। दो आरोपियों को अदालत में पेश कर सात दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया जबकि महिला आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

इंचार्ज अनेश कुमार ने बताया कि डकैती के मामले में पहले से ही पुलिस को फजरूल हक के पास मजदूरी करने वालों पर शक था। जिसके बाद उनकी टीम ने पश्चिम बंगाल निवासी नजमुल हक उर्फ पवन, बिहार के कटिहार निवासी एमडी वीरेन और पश्चिम बंगाल निवासी शहनाज को गिरफ्तार किया है। नजमुल गुरुग्राम के सेक्टर-32 में रहता है और एक होटल में शेफ है। वहीं वीरेन भी गुरुग्राम में रहता है और वहां पर ऑटो चलाता है। शहनाज इन दिनों जगाधरी के गांव भगवानगढ़ में किराए पर रहती है। वह समता प्लाईवुड फैक्टरी में नौकरी करती है।
इंचार्ज ने बताया कि बूडि़या चौक जगाधरी के पास ग्रीन विहार कॉलोनी निवासी फजरूल हक ने सात फरवरी को पुलिस को शिकायत दी थी कि वह समता प्लाइवुड में प्रेस मशीनों की ठेकेदारी का काम करता है।
विज्ञापन

मंगलवार को घर पर उसकी पत्नी व तीन बेटियां तथा सात साल का बेटा मोहम्मद आरिफ था। सभी रात को खाना खाकर सो गए थे। मध्यरात्रि साढ़े तीन बजे उसे दरवाजा खुलने पर वहीं पड़ी कुर्सी हटने की आवाज आई। जब नींद से जाग कर कमरे से बाहर लॉबी में आया तो देखा कि छह युवक घर में खड़े थे। चार युवक उसके कमरे में आ गए और दो उस कमरे में चले गए जिसमें उसकी बेटियां सोई थी। आरोपियों के हाथों में चाकू थे। परिवार के सभी लोगों के हाथ बांध दिए और मुंह पर टेप लगा दी। इसके बाद चाकू मारने का डर दिखाकर घर से साढ़े आठ लाख रुपये कैश, 11 तोले सोने के जेवरात लूट लिए। आरोपियों ने उसके साथ और उसकी पत्नी के साथ मारपीट भी की। आरोपी उसका मोबाइल भी ले गए। इस शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें