फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ठंड पर भारी रही लोहड़ी की खुशी, मनाया जश्न

Wed, 14 Jan 2026 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
मॉडल टाउन में लोहड़ी के लिए सामान की खरीदारी करते लोग। संवाद - फोटो : अतिक्रमण हटवाते पुलिसकर्मी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। नए साल का पहला पर्व लोहड़ी मंगलवार को शहर सहित जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया। प्रचंड ठंड के बावजूद देर शाम तक शहर के विभिन्न स्थानों पर लोगों को लोहड़ी का जश्न मनाते देखा गया। इसके अलावा शहर की सभी गलियों, मोहल्लों, कॉलोनियों में लोगों ने लोहड़ी मनाई। इस दौरान लोगों ने अग्नि प्रज्ज्वलित कर पूजन व अरदास की और जमकर थिरके।
लोहड़ी को लेकर मंदिरों व गुरुद्वारों में सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने माथा टेक अरदास की और परिवार की खुशहाली मांगी। लोहड़ी को लेकर सुबह से शाम तक मंदिरों व गुरुद्वारों में भी श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखने को मिली। यहां पर लोगों ने माथा टेककर अरदास की। इसके बाद लोगों ने लोहड़ी का जश्न मनाया।
विज्ञापन

इस दौरान लोगों ने घरों, गलियों, मोहल्लों में अग्नि प्रज्ज्वलित कर पूजन किया। अग्नि में मूंगफली, मक्की के दाने, शक्कर, रेवड़ी, तिल निर्मित सामग्री अर्पित की अरदास की। महिलाओं और परिवार के सदस्यों ने प्रज्ज्वलित अग्नि की परिक्रमा की। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक लोक गीत गए और खुशियां मनाई। गलियों में डीजे और साउंड पर नाच-गाकर लोहड़ी खुशियां मनाई।
सबसे ज्यादा उत्सव पहली लोहड़ी वाले परिवारों में देखने को मिला। इसके अलावा शहर के कई होटलों, रेस्तरां में भी लोहड़ी को लेकर कार्यक्रम करवाए गए। यहां पर देर रात तक लोगों को लोहड़ी का जश्न मनाते देखा गया। इस दौरान लोक पारंपरिक लोक गीतों के अलावा पंजाबी व बॉलीवुड फिल्मों के गीतों पर जमकर थिरके।
विज्ञापन

सुबह से बाजार में रही भीड़
लोहड़ी से बाजारों में खूब भीड़ देखने को मिली। कड़ाके की ठंड के कारण कई दिनों से वीरान दिखने वाले बाजार त्योहार से गुलजार हो गए। सुबह प्रचंड ठंड होने के बावजूद लोग लोहड़ी की खरीदारी के लिए घरों से निकले। इस दौरान सुबह से शाम तक खरीदारी का दौर चला। इससे देर शाम तक बाजारों में खूब रौनक देखने को मिली। लोहड़ी की खरीदारी से शहर के तमाम बाजारों में भीड़ रही। इस दौरान शहर के पुराना रादौर रोड, खेड़ा मार्केट, न्यू मार्केट, आनंद मार्केट, पेपर मिल गेट, शहीद भगत सिंह चौक, मीरा बाई बाजार, जगाधरी वर्कशॉप पेपर मिल गेट, छोटी लाइन, डीएवी कॉलेज रोड, प्यारा चौक, मॉडल टाउन, मॉडल कॉलोनी बाजार, गोबिंदपुरी रोड, जगाधरी छोटी लाइन, दुर्गा गार्डन, रेलवे रोड बाजार, बर्तन बाजार, खेड़ा मंदिर बाजार, देवी भवन बाजार, पत्थरों वाला बाजार, स्कूल रोड बाजार, पंसारी बाजार, सिविल लाइन, झंडा चौक बाजार में सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिली। लोगों ने मूंगफली, रेवड़ी, गजक, खस्ता, तिल लड्डू इत्यादि की सबसे ज्यादा खरीदारी की। इस दौरान राजस्थान की मूंगफली की सबसे ज्यादा मांग रही। इसके अलावा गुड़ और चीनी की रेवड़ी, खस्ता पट्टी, खजूर पट्टी, पारंपरिक तिल लड्डू व तिल बुग्गा की लोगों ने खूब खरीदारी की।

मॉडल टाउन में लोहड़ी के लिए सामान की खरीदारी करते लोग। संवाद- फोटो : अतिक्रमण हटवाते पुलिसकर्मी।

मॉडल टाउन में लोहड़ी के लिए सामान की खरीदारी करते लोग। संवाद- फोटो : अतिक्रमण हटवाते पुलिसकर्मी।

मॉडल टाउन में लोहड़ी के लिए सामान की खरीदारी करते लोग। संवाद- फोटो : अतिक्रमण हटवाते पुलिसकर्मी।

मॉडल टाउन में लोहड़ी के लिए सामान की खरीदारी करते लोग। संवाद- फोटो : अतिक्रमण हटवाते पुलिसकर्मी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें