संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। रोटरी यमुनानगर रिवेरा द्वारा गुरु गोविंद सिंह फार्मेसी कॉलेज में विमुक्ति यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों को नशे के दुष्प्रभाव बताए गए। साथ ही नशे से बचने का संदेश दिया गया।
विमुक्ति यात्रा रोटरी क्लब मुंबई की टीम ने कार से शुरू की। यात्रा को लगभग 10 हजार किलोमीटर का सफर तय करना है। मुंबई से शुरू होकर कन्याकुमारी, कोलकाता से होते हुए विभिन्न प्रदेशों से होती हुई यात्रा बुधवार को यमुनानगर पहुंची। यमुनानगर से चलकर चंडीगढ़, हिमाचल, पंजाब से होते हुए राजस्थान से होते हुए मुंबई में 23 फरवरी को यह यात्रा समाप्त होगी।
यात्रा का मुख्य उद्देश्य ड्रग एडिक्शन के खिलाफ युवा पीढ़ी को जागरूक करना है। विमुक्ति कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक रोट्रैक्ट क्लब विद्यार्थियों द्वारा आयोजित किया गया। इससे पहले नुक्कड़ नाटक मंगलवार को ओपी जिंदल पार्क में किया गया था। वहीं, कार्यक्रम की विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने भी काफी प्रशंसा की।
रोटरी क्लब रिवेरा के प्रधान संजीव सेठी ने बताया विमुक्ति यात्रा मुंबई बाय रोड कार से शुरू हुई थी। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को ड्रग एडिक्शन के खिलाफ जागरूक करना है। इस मौके पर डॉ. सिद्धार्थ, डॉ. हर्षद, विशाल, कृष्ण सिंगला, संदीप जैन, सुरेंद्र मदान, सुखवंत सिंह गिल, संजय आनंद, किशन विज, राजीव भाटिया, रितु सेठी आदि मौजूद रहे।