फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: फूलों की मांग बढ़ने से कीमतों में आया उछाल

Fri, 05 Dec 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
मॉडल टाउन में फूलों की खरीदारी करते लोग। संवाद
विज्ञापन
अशोक कुमार
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में इन दिनों गेंदा फूल किसानों के लिए सोना उगल रहा है। इन दिनों शादी विवाह, जन्मदिन, धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में इस्तेमाल होने वाला गेंदा व अन्य फूलों की इस बार शादी समारोहों की वजह से रिकॉर्ड मांग का सामना कर रहा है। इससे फूलों की कीमतों में उछाल आ गया है। इससे फूल उत्पादक किसानों की आमदनी में भी इजाफा हुुआ है।
जिले के लगभग पांच सौ एकड़ क्षेत्र में फैली गेंदा फूल की खेती इस समय पूरी तरह परिपक्व अवस्था में पहुंच चुकी है। गेंदा की बढ़ती मांग का सीधा असर बाजार कीमतों पर भी दिखाई दे रहा है। कुछ सप्ताह पहले तक जहां गेंदा फूल 70 से 80 रुपये प्रति किलो के बीच बिक रहा था, वहीं अब इसकी कीमत बढ़कर 100 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। व्यापारी, डेकोरेशन कंपनियां और शादी आयोजन लगातार बड़ी मात्रा में फूलों की खरीद कर रहे हैं।
विज्ञापन


किसान रामपाल, दरियापुर के संजीव कुमार, हुकम चंद, जसबीर सिंह, रणधीर सिंह का कहना है कि इस बार मौसम भी अनुकूल रहा, जिससे उत्पादन अच्छा हुआ है। लेकिन कीमतों में बढ़ोतरी ने उनकी आय को और अधिक बढ़ा दिया है। किसानों के मुताबिक, एक एकड़ में गेंदा की अच्छी खेती करने पर लगभग 25 से 30 क्विंटल तक उत्पादन मिल जाता है।
मौजूदा बाजार भाव के चलते किसान प्रति एकड़ हजारों रुपये का लाभ कमा रहे हैं। शहर में शादी समारोहों में डेकोरेशन के लिए गेंदा फूल की खपत सबसे ज्यादा होती है। मंच सजावट, मंडप, प्रवेश द्वार और बारात मार्ग को सजाने में गेंदा फूल का बड़े पैमाने पर उपयोग किया जा रहा है। इसके अलावा धार्मिक अनुष्ठानों और घरों में सजावट के लिए भी गेंदा की डिमांड बनी हुई है।
विज्ञापन


शहर के मॉडल टाउन में फ्लावर स्टूडियो संचालक अमित कपूर का कहना है कि शादियों का सीजन चल रहा है और अन्य धार्मिक अनुष्ठान भी हो रहे हैं जिसके चलते फूलों के अलावा अन्य फूलों को भी प्रयोग ज्यादा होने लगा है। फरवरी तक चलने वाले शादियों के सीजन में गेंदा व अन्य फूलों की मांग से उनके व्यवसाय पर भी फर्क पड़ा है और मांग ज्यादा होने से फूलों के रेट भी ज्यादा हो गए हैं। दो फूल पहले 80 से 100 रुपये प्रति किलो में मिलता था आज 120 से 150 रुपये में मिल रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें