फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: श्रद्धालुओं को बताया त्याग का महत्व

Tue, 05 May 2026 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
श्रीमद्भागवत कथा सुनने के दौरान जयकारे लगाते श्रद्धालु। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। इंदिरा मार्केट के नंद लाल मैदान में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से करवाई जा रही श्रीमद्भागवत साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ कथा का समापन हो गया। अंतिम दिन कथा व्यास कालिंदी भारती ने त्याग और परोपकार के गुणों के बारे में बताया।
उन्होंने कहा कि अशांति का मूल कारण मानव मन की अशांति है। मन को शांत करने हेतु मानव को ब्रह्मज्ञान की नितांत आवश्यकता है। जब मानव सहज आनंद में आ जाएगा, तभी समाज, राष्ट्र व विश्व शांति स्थापित हो सकती है। उन्होंने वर्तमान समाज की गिरती दशा और दिशा पर भी गंभीर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

साध्वी ने समाज में बढ़ती नशाखोरी, कन्या भ्रूण हत्या और नैतिक मूल्यों के ह्रास पर प्रहार करते हुए कहा कि आज का मानव भौतिकता की चकाचौंध में अपनी जड़ों को भूलता जा रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि केवल कथा सुनना पर्याप्त नहीं है, बल्कि भगवान के आदर्शों को जीवन में उतारकर एक स्वस्थ और नशामुक्त समाज का निर्माण करना ही सच्ची भक्ति है। भाजपा नेता नेपाल सिंह राणा, अनिल अग्रवाल, उनकी पत्नी रीटा रानी मुख्यातिथि रहे। कथा के अंतिम दिन सुरेश गुप्ता, मृदुला गुप्ता, आस्था व प्रतीक, कुलदीप कांस्य व गीता कांस्य, रवि सोनी, ओमपाल, आकाश बंसल मुख्य यजमान रहे।

श्रीमद्भागवत कथा सुनने के दौरान जयकारे लगाते श्रद्धालु। संस्थान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें