फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मानसिक स्वास्थ्य का बताया महत्व

Wed, 25 Feb 2026 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यासपुर। राजकीय महाविद्यालय अहड़वाला में मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण क्लब के तत्वावधान में जीवन में सकारात्मक सोच और कृतज्ञता का नजरिया विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्या सर्वजीत कौर ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य हमारे जीवन के हर पहलू रिश्तों, शिक्षा और कार्यक्षमता को प्रभावित करता है। उपप्राचार्य डॉ. रमेश धारीवाल ने विद्यार्थियों को नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और पर्याप्त नींद को दिनचर्या का हिस्सा बनाने की सलाह दी। डॉ. ममता मग्गो ने कहा कि नकारात्मक विचारों से दूरी बनाकर सकारात्मक सोच को अपनाना मानसिक संतुलन के लिए आवश्यक है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें