फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शिविर में 1,224 लोगों का जांचा स्वास्थ्य

Wed, 25 Feb 2026 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
 शिविर में स्वास्थ्य जांच करवाने पहुंचे ग्रामीण। आयोजक
विज्ञापन
रादौर। जिंदल फाउंडेशन की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में विद्यार्थियों, शिक्षकों व अन्यों सहित 1,224 लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। शिविर में नेत्र व दंत परीक्षण एवं उपचार, स्त्री रोग जांच एवं परामर्श, स्तन कैंसर की स्क्रीनिंग, सामान्य स्वास्थ्य जांच, एनीमिया जांच कर दवा वितरित की गई। जरूरतमंद 610 मरीजों को चश्मे भी प्रदान किए गए। इस दौरान 132 मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई है। इस सांसद कार्यालय प्रभारी व पूर्व आईएएस अधिकारी धर्मवीर सिंह, अवधेश राणा, बीर सिंह सरपंच, गौरव बंसल, सचिन, गोपाल सिंह उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें