फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शादी की बग्घी में उतरा करंट, घोड़ी की मौत

Fri, 31 Oct 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर जमा लोगाें की भीड़। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गांव मानकपुर ललहाड़ी में शादी समारोह के लिए आई बग्घी में अचानक से करंट आने से घोड़ी की मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब दूल्हा बग्घी में बैठने के लिए उस ओर आ रहा था। इसी दौरान अचानक घोड़ी करंट का झटका लगने से नीचे गिर गई और तड़प-तड़प कर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

दरअसल जिस जगह पर बग्घी में करंट आया, उसके ऊपर से बिजली का तार निकल रहा है। बग्घी की ऊंचाई अधिक होने के चलते वह तार से छू गई और उसमें करंट आ गया। शादी समारोह में लोप्पों गांव से किराये पर यह बग्घी मंगवाई गई थी। घोड़ी के मालिक रोशन लाल ने बताया कि उसकी घोड़ी की मौत होने से उसे तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। शादी के सीजन में उसके पास 25 से ज्यादा बुकिंग थी, जिनके वे एडवांस भी ले चुके थे। अब घोड़ी की मौत हो जाने से सभी के पैसे वापस करने पड़ेंगे। रोशन लाल ने बताया कि गांव ललहाड़ी के रहने वाले सुभाष ने अपनी बेटी वंदना की शादी में दूल्हे के लिए उसके पास चार हजार रुपए में रथ बग्घी बुक की थी। वह वीरवार की सुबह करीब 11 बजे ही घोड़ी के साथ रथ बग्घी लेकर शादी समारोह में पहुंच गया था। गांव के ललित ने कहा कि कुछ दिन पहले अपनी खाली ट्राली को प्लॉट में खड़ी करने आया था और ट्राली में करंट आने से ट्राली को छोड़कर जान बचाकर भाग निकला था। उधर, गांव के सरपंच मुस्तकीम ने बिजली निगम से तारों को ऊंचा करने की मांग की है।

हादसे के बाद मौके पर जमा लोगाें की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें