फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: गर्मी ने दिखाए तेवर, उमस ने भी सताया

Sat, 07 Jun 2025 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। तापमान में बढ़ोतरी होने से गर्मी ने एक बार फिर अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। गर्मी के साथ-साथ उमस भी लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। शनिवार को दिनभर लोग चिपचिपी गर्मी से परेशान रहे। उमस की वजह से शरीर पर जलन महसूस होती रही।
विज्ञापन

गर्मी व उमस की वजह से सड़कों पर लोगों की आवाजाही अन्य दिनों की अपेक्षा कम ही रही। गर्मी से बचने के लिए दोपहिया चालक चेहरों पर गमछा व महिलाएं चुनरी बांध कर चलती देखी गई।
मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है। अभी तापमान में और ज्यादा बढ़ोतरी होगी। सोमवार तक तापमान एक बार फिर से 41 डिग्री तक बढ़ जाता है। ऐसे में लोगों को लू का भी सामना करना पड़ सकता है। गर्मी से बचने के लिए लोग फलों का जूस, गन्ने का रस, आइसक्रीम व अन्य शीतल पेय पदार्थ खरीद कर पी रहे हैं। शनिवार को निर्जला एकादशी पर जगह-जगह छबील लगाई गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें