फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विजिलेंस ने बाढ़ बचाव कार्यों का लिया जायजा

Sat, 07 Jun 2025 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जठलाना। क्षेत्र में बाढ़ बचाव कार्यों का जायजा लेने के लिए सिंचाई विभाग की विजिलेंस टीम क्षेत्र में पहुंची। टीम ने डिच ड्रेन व यमुना नदी के किनारे हो रहे कार्यों का निरीक्षण किया। टीम में एक्सईएन हरिदेव कांबोज, एसडीओ राजेश कुमार, जेई गुरजीत सिंह व सौरभ शामिल रहे। टीम ने गांव कांजनू से लेकर धनौरा पुल तक डिच ड्रेन का निरीक्षण किया और ग्रामीणों व किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।

निरीक्षण के दौरान किसानों जयप्रकाश कांजनू, नाभ सिंह, जयप्रकाश, रोशन लाल, जोगिंद्र, बलिंद्र व राजेश ने बताया कि डिच ड्रेन में जगह-जगह पेड़ गिरे पड़े हैं, जिससे जल प्रवाह रुक जाता है। समय पर सफाई न होने व ड्रेन के पक्का न होने से हर बार ड्रेन टूट जाती है। इससे उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ता है। किसानों ने अधिकारियों से मांग की कि डिच ड्रेन को पक्का कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब तक यह कार्य पूर्ण नहीं होता, तब तक नियमित सफाई की जाए और गिरे पेड़ों को हटाया जाए। इसके बाद टीम यमुना नदी के एमटी करेहड़ा घाट पर चल रहे बाढ़ बचाव कार्यों का निरीक्षण करने पहुंची। एक्सईएन हरिदेव कांबोज ने बताया कि यह एक रूटीन निरीक्षण था। विभाग समय-समय पर इस प्रकार का निरीक्षण करता है। निरीक्षण की रिपोर्ट तैयार कर सरकार को भेजी जाएगी, ताकि आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें