फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: गर्मी ने झुलसाया, आंधी ने सताया

Mon, 25 May 2026 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
दोपहर में शहर के मॉडल टाउन की सड़क से गुजरते लोग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। गर्मी का प्रकोप हर दिन बढ़ता जा रहा है। रविवार को भी गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाया। वहीं धूलभरी आंधी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। हालात ऐसे रहे कि सुबह दस बजे ही तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे लोगों को दिन चढ़ने से पहले ही तेज गर्मी का सामना करना पड़ा।
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से नौतपा लग रहा है। इसमें गर्मी और ज्यादा बढ़ेगी और लू का प्रकोप रहेगा। इसके अलावा नौतपा के चार अंतिम दिन तापमान में कमी आएगी और गर्मी से काफी राहत मिलेगी। तेज धूप और गर्म हवा के कारण सुबह से ही बाजार और सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम दिखाई दी। दोपहर से पहले ही लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया। हालांकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई, लेकिन इससे गर्मी से कोई खास राहत नहीं मिली। उमस और तपिश के कारण लोग लगातार पसीने से तरबतर नजर आए। इस दौरान अधिकतम तापमान 43.4 और न्यूनतम 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। इसके साथ 27 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह करीब साढ़े 11 बजे अचानक धूलभरी आंधी चलने लगी, जिससे शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। तेज हवा के कारण सड़क पर चल रहे दोपहिया वाहन चालक, साइकिल सवार और पैदल राहगीर असंतुलित होते नजर आए। कई स्थानों पर धूल का गुबार छा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें