फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: गर्मी और उमस ने किया लोगों को बेहाल

Sun, 28 Jul 2024 03:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर/बिलासपुर। कई दिनों से रूक-रूक कर जिले में बारिश हो रही है। इसके बावजूद गर्मी व उमस का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा। उमस इतनी ज्यादा है कि छाया में बैठ कर भी लोग पसीने से तरबतर हो रहे हैं।
गर्मी से बचने के लिए लोग शीतल पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं। शुक्रवार रात साढ़े 11 बजे के बाद बिलासपुर व आसपास अच्छी बारिश हुई। जबकि अन्य जगहों पर सूखा रहा। कहीं-कहीं बारिश होने से उमस बढ़ रही है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मानसून में अभी तक एक बार भी ऐसा नहीं हुआ जब पूरे जिले में एक साथ अच्छी बारिश हुई हो। कुछ ब्लॉक में अच्छी बारिश होती है तो बाकी जगहों पर केवल हल्की बूंदाबांदी होती है। कई बार तो किसी ब्लॉक में एक बूंद तक नहीं गिरती। जिससे उमस बढ़ती ही जा रही है।
विज्ञापन

बिलासपुर कस्बा में रात के समय बारिश आने से लोगों को भी परेशानी हुई। वह इसलिए क्योंकि करीब 12 बजे अचानक बिजली गुल हो गई। इसके बाद लो वोल्टेज आई। वोल्टेज इतनी कम थी कि इसमें एसी, कूलर तो दूर पंखे भी नहीं चल पा रहे थे। आधी रात को बिजली न होने से गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। इसके अलावा मच्छरों ने अलग से लोगाें की नींद उड़ा दी।
विज्ञापन

लोग बिजली निगम के अधिकारियों से बिजली के बारे में पूछते रहे लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। जब घंटों बिजली नहीं आई तो लोगों ने मुख्य सप्लाई को बंद करके पंखे इनवर्टर पर चलाए। परंतु कुछ घंटे के बाद ही इनवर्टर भी जवाब दे गए। रातभर कस्बा के लोग गर्मी व मच्छरों से परेशान दिखे। सुबह करीब छह बजे बिजली आपूर्ति सुचारू हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें