फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल चोर हैं तो दुनिया में कोई भी ईमानदार नहीं : सुनीता

Sun, 28 Jul 2024 03:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। दिल्ली के मुख्यमंत्री की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने शनिवार को साढौरा कस्बे की अनाजमंडी में आयोजित बदलाव जनसभा में केंद्र सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि मोदी कहते हैं कि केजरीवाल चोर है। मैं कहती हूं कि यदि केजरीवाल चोर हैं तो इस दुनिया में कोई ईमानदार नहीं है। उन्होंने कहा कि मोदी ने केजरीवाल को फर्जी केस बनाकर जेल में डाला है और हरियाणा को ललकारा है।
उन्होंने राम-राम से भाषण की शुरुआत करते हुए स्वयं को हरियाणा की बहू बताया। कहा कि केजरीवाल का जन्म 16 अगस्त को जन्माष्टमी के दिन हुआ था और भगवान उनके माध्यम से कुछ करवाना चाहते हैं। किसी ने नहीं सोचा था कि हिसार में साधारण परिवार में रहने वाले अरविंद केजरीवाल एक दिन दिल्ली के मुख्यमंत्री बन जाएंगे। सत्ता संभालने के बाद उन्होंने तमाम अच्छे काम किए। दिल्ली के सरकारी स्कूलों में आज गरीबों के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलती है। 24 घंटे बिजली मिलती है। महिलाओं को बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलती है। मोहल्ला क्लीनिक की शुरुआत भी अरविंद केजरीवाल ने ही की। यही कारण है कि नरेंद्र मोदी केजरीवाल से जलते हैं, क्योंकि मोदी से यह सब काम नहीं होते। हरियाणा में 10 साल से भाजपा की सरकार है, लेकिन यह सब काम उनसे नहीं हो पाए। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के बेटे को जेल में डाला है, लेकिन अरविंद केजरीवाल शेर हैं, वह किसी के सामने झुकने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विधानसभा चुनाव में जनसमर्थन मांगने के साथ ही आम आदमी पार्टी की पांच गारंटी को हरियाणा में पूरा करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली को बदला है, पंजाब को बदला है, इसलिए आप सबको नया हरियाणा बनाना है। बदलाव जनसभा में आम आदमी पार्टी की ओर से कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी रहे डॉ. सुशील गुप्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें