फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शराब के नशे में मिला हेड कांस्टेबल निलंबित

Fri, 05 Dec 2025 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
 हेड कांस्टेबल कमल नैन।   - फोटो : एचएलबी कोच।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। आईटीआई में बने ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम में नशे में धुत मिले हेड कांस्टेबल कमल नैन को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने यह कार्रवाई मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर की है।
थाना गांधी नगर के एसएचओ जगबीर सिंह ने हेड कांस्टेबल कमल नैन के निलंबन की पुष्टि की। आरोपी कमल नैन स्ट्रॉन्ग रूम में नशे में रहता और अक्सर आईटीआई परिसर में नशे की हालत में घूमता हुआ भी दिखाई देता था। जब राजनीतिक दलों को ईवीएम की चेकिंग के लिए बुलाया गया, तब इसकी पोल खुली। इस पर पुलिस को मौके पर बुलाया गया था।
विज्ञापन

पुलिस ने आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष राहुल भान की शिकायत पर हेड कांस्टेबल को नशे की हालत में पकड़ा था। पुलिस ने पूछताछ की तो कमल नैन ने खुद को स्ट्रांग रूम का इंचार्ज बताया था। नशे में होने पर उसने कहा कि वह यहां अकेला रहता है। उसने बातचीत के दौरान यह तक कह दिया कि उसका भाई सीएम नायब सिंह सैनी का गनमैन है।
विज्ञापन

वह उसे इस मामले के बारे में बता देगा। इस दौरान उनमें बहस हो गई। इस पर राहुल भान ने गांधी नगर थाना पुलिस को सूचित किया। सूचना पर थाना प्रभारी जगबीर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और नशे में धुत हेड कांस्टेबल को पकड़कर मेडिकल के लिए ले गए। थाना प्रभारी सिंह ने बताया पुलिस अधीक्षक ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर हेड कांस्टेबल कमल नैन को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें