फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शिवोपासना का महापर्व आज से, लाइटों से सजे शिवालय

Thu, 30 Jul 2026 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
भाटली मंदिर में कांवड़ियों के लिए लगाया गया टेंट। संवाद
विज्ञापन
जगाधरी। श्रावण माह आज से शुरू हो जाएगा। इसके लिए शिवालयों अन्य सभी मंदिरों में देर शाम तक तैयारी चलती रही। इस बार जिले में 100 से ज्यादा कांवड़ शिविर लगाए जा रहे है। वहीं कांवड़ यात्रा की सुरक्षा के लिए 600 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

आचार्य त्रिलोक शास्त्री ने बताया कि श्रावण माह भगवान शिव को बेहद प्रिय है और उनकी उपासना के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है। श्रावण के सोमवार में भगवान शिव की पूजा व जलाभिषेक करना अत्यंत शुभ व फलकारी माना जाता है। जिसके चलते शिवालय व अन्य मंदिर भी सुबह जल्दी खुलेंगे। अन्य दिनों की अपेक्षा श्रावण माह में मंदिर अलसुबह साढ़े तीन बजे खुल जाएंगे, लेकिन श्रद्धालु चार बजे से दर्शन कर सकेंगे।
इन मंदिरों में उमड़ता है श्रद्धालुओं का सैलाब
सबसे ज्यादा भीड़ जिले के पौराणिक एवं स्वयं-भू शिवलिंग मंदिरों में होती है। गांव अमादलपुर स्थित सूर्यकुंड मंदिर, दयालगढ़ का पातालेश्वर महादेव मंदिर, भटली का स्वयं-भू मंदिर, कलेसर स्थित कालेश्वर महादेव मंदिर और आदिबद्री स्थित केदारनाथ शिव मंदिर में स्वयं-भू शिवलिंग हैं। इन पांचों मंदिरों का उल्लेख महाभारत काल के ग्रंथों में मिलता है। भाटली मंदिर के मंदिर जितेंद्र शास्त्री, पातालेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट प्रधान जर्नादन शर्मा ने बताया कि सोमवार को मंदिर में ज्यादा भीड़ होती है। भीड़ नियंत्रित करने के लिए सदस्यों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

कांवड़ सेवा दल व संगठन भी तैयारियों में जुटे
श्रावण माह शुरू होने के साथ शहर के बाजार भोले बाबा के रंग में नजर आने लगे। बाजार कपड़ों की दुकानों पर कांवड़ियों के वस्त्र नजर आ रहे हैं। लोगों के साथ कांवड़ सेवा दल व संगठन भी तैयारियों में जुट हुए हैं। सभी सेवा दल अपने निर्धारित स्थान पर पंडाल बांधने व अन्य तैयारियां कर रहे हैं। जिले का पहला शिविर कलानौर में हरियाणा उत्तरप्रदेश के बॉर्डर पर लगाया जाता है। इस बार जिले में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों 100 से ज्यादा शिविर लग रहे हैं। कांवड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस भी पूरी तरह अलर्ट है। जिला प्रशासन की ओर से कांवड़ शिविर लगाने वाले संगठनों को गाइड लाइन जारी की है।
कांवड़ यात्रा की सुरक्षा करेंगे 700 पुलिसकर्मी
बिना प्रशासन की अनुमति के खुले में शिविर नहीं लगाया जा सकता है। इसके अलावा सुरक्षा दृष्टि से पुलिस ने भी एडवाइजरी जारी की है। कांवड़ यात्रा के लिए जिले में 700 पुलिस कर्मी लगाए गए हैं, जबकि पिछले साल 550 कर्मियों की ड्यूटी लगाई है। इसके अलावा एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र के शिविरों का निरीक्षण व दौरा करने के निर्देश भी दिए हैं। संवाद

भाटली मंदिर में कांवड़ियों के लिए लगाया गया टेंट। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें