फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: घरों में दीयों की रोशनी और आसमान में आतिशी नजारे

Tue, 10 Nov 2026 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
रामपुरा में आग जलाकर कंडील को आसमान में छोड़ते दंपति। पाठक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। जिले में रविवार को दिवाली श्रद्धा, भक्ति व हर्षोल्लास से मनाई गई। शुभ मुहूर्त पर लोगों ने घरों व प्रतिष्ठानों में भगवान गणेश, मां लक्ष्मी, मां सरस्वती की पूजा कर खुशहाली की कामना की। शाम ढलते ही शहर की कॉलोनियों की गलियां व सड़कें दीयों की झिलमिल रोशनी से जगमग हो गईं। आसमान में आतिशी नजारे देखने को मिले।
बच्चों के साथ बड़ों में भी पटाखे चलाने का भारी उत्साह देखने को मिला। दिवाली का उत्साह बाजार में भी देखने को मिला। इस दौरान एक-दूसरे को मिठाइयां और उपहार देकर दिवाली की बधाइयां देने का दौर चला। वहीं पूर्व संध्या पर शनिवार को देर रात तक बाजार में खूब रौनक रही। रविवार को सुबह भी बाजार गुलजार दिखे।
विज्ञापन

इस दौरान लोगों ने जमकर खरीदारी की। शहर के तमाम बाजारों में भीड़ के कारण जाम की स्थिति बनी रही। हर दिन जाम से जूझने वाले शहरवासियों ने इस दिन कोई एतराज नहीं दिखाया। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने शहर के मुख्य बाजारों में सुरक्षा कर्मी लगा रखे थे। पर्व के चलते लोगों ने खूब खरीदारी की।
रविवार को मिठाइयों, दीयों, फूल-माला, फलों व उपहारों की दुकानों पर सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिली। दिवाली के चलते मंदिरों में तड़के ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। लोगों में दिवाली को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला। दूसरी तरफ त्योहारों को लेकर प्रशासन व पुलिस भी अलर्ट रही।
बाजारों के साथ तमाम स्थानों पर पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई। शहर में प्रवेश करने वाले रास्तों पर नाकाबंदी रही और गुजरने वाले लोगों व वाहनों की जांच की गई। पूजा के बाद लोगों में पटाखाबाजी व आतिशबाजी को लेकर खूब उत्साह रहा। इस दौरान सबसे ज्यादा बच्चे व युवा उत्साहित नजर आए। लोगों ने विभिन्न प्रकार के पटाखे चलाकर दिवाली की खुशी मनाई।
विज्ञापन

मंदिर में लोगों ने किया दीपदान
दिवाली पर दिन ढलने के साथ घरों में लोगों ने मां लक्ष्मी, भगवान गणेश, मां सरस्वती, भगवान विष्णु की पूजा व आरती की। इसके साथ लोगों ने अपनी दुकानों, कार्यालयों व प्रतिष्ठानों पर भी पूजा कर दीये जलाकर रोशनी की। वहीं, दिवाली पर मंदिरों में तड़के से ही भारी भीड़ देखने को मिली। लोगों ने मंदिरों में पहुंचकर पूजा कर दीपदान किया। ऐसे में दिनभर मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा है। सोमवार को होने के कारण सोमवती अमावस मनाई गई। ज्योतिषाचार्य पंडित महेश शांडिल्य ने बताया कि इस बार दो दिन अमावस रही। इस दिन लोगों ने पितृ, कुल देवी व देवताओं की पूजा की। कई लोगों ने नदियों व पवित्र सरोवरों में स्नान किया।

रामपुरा में आग जलाकर कंडील को आसमान में छोड़ते दंपति। पाठक

रामपुरा में आग जलाकर कंडील को आसमान में छोड़ते दंपति। पाठक

रामपुरा में आग जलाकर कंडील को आसमान में छोड़ते दंपति। पाठक

रामपुरा में आग जलाकर कंडील को आसमान में छोड़ते दंपति। पाठक

रामपुरा में आग जलाकर कंडील को आसमान में छोड़ते दंपति। पाठक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें