संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। आशाराम गोमती देवी चैरिटेबल ट्रस्ट बसंतपुरा के तत्वावधान में मंगलवार को गुरु रविदास आश्रम में मासिक सत्संग व भंडारे हुआ। कार्यक्रम में मास्टर सियाराम व महेंद्र पाल गधौली ने ज्योत प्रज्वलित की।
कार्यक्रम में चेयरमैन पोला राम ने सभी संतों का स्वागत किया। इस दौरान संत गुरपाल दास लाडवा दरबार व संत जैन दास हितकारी दयालगढ़ दरबार ने प्रवचन व गुरु महिमा का गुणगान किया। संत निर्मल दास बाबा डेरा लाल दास कपालमोचन मुख्य अतिथि रहे। मंच संचालन मास्टर नवजीवन दौलतपुर ने किया। इस दौरान राजकुमार, जय कुमार, सुरेंद्र राणा, संत देशराज, घसीटू राम, शिक्षा देवी, सतीश नंबरदार, सुरेश दास, शमशेर, कमल दास, नरेश कुमार, श्रवण, ईश्वर, निशान सिंह आदि मौजूद रहे।