यमुनानगर। इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी से युवती की फोटो वायरल कर दी गई। साथ ही फोटो पर अभद्र टिप्पणी की गई। युवती की शिकायत पर थाना साइबर क्राइम पुलिस अज्ञात पर आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। थाना छप्पर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने शिकायत में बताया कि उसकी इंस्टाग्राम पर आईडी है। उस पर उसके फोटो हैं। एक से 15 जुलाई के बीच इंस्टाग्राम आईडी पर उसकी फोटो अपलोड कर वायरल की हुई थी। साथ ही फोटो पर अभद्र टिप्पणी की गई थी। इसका पता लगने पर परिजनों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दी। संवाद