यमुनाानगर। गांव सरांवी व मंडोली में किसानों के खेत में लगे ट्यूबवेल से सामान चोरी हो गया। संबंधित थाना पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना व्यासपुर पुलिस को दी शिकायत में गांव सरांवी निवासी जसविंद्र सिंह ने बताया कि 30 सितंबर को सुबह 11 बजे गांव में अपने खेत पर काम करने गए। इस दौरान पाया कि ट्यूबवेल से दस फीट तार, स्टार्टर, हैंडल चाेरी है। थाना सदर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में गांव मंडोली निवासी सतनाम ने बताया कि दो से तीन अक्तूबर के बीच गांव में उनके खेत से दो ट्यूबवेल की मोटर चोरी हो गई। संवाद