फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: युवतियों ने मेहंदी लगाने के हुनर का किया प्रदर्शन

Sun, 13 Oct 2024 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। उद्यमिता प्रोत्साहन कार्यक्रम एवं स्वावलंबी भारत अभियान के तहत जिलास्तरीय मेहंदी प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में जिले भर से कुल 65 युवतियों ने भाग लिया। युवतियों ने अपने मेहंदी रचाने में कलाकारी दिखाई।
प्रथम, द्वितीय, एवं तृतीय स्थान पर आने वाली युवतियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि जगाधरी जिला संघ चालक डॉ. रमेश धारीवाल ने विजेताओं को सम्मानित किया। डॉ. धारीवाल ने बताया कि मेहंदी प्रतियोगिता के पहले 40 प्रतिभागियों को 18 व 19 अक्टूबर को स्वावलंबी भारत यमुनानगर की ओर से लगाए जा रहे मेहंदी मेले में भाग लेने का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान युवतियां अपनी मेहंदी कला का प्रदर्शन करेंगी। इससे युवतियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। वह अपने कौशल का उपयोग कर आत्मनिर्भर बन सकेंगी। उन्होंने कहा कि हमें स्वयं पर विश्वास रखकर कार्य करना चाहिए। महिलाओं का आत्मनिर्भर व सशक्त होने से ही हमारा समाज व देश तरक्की कर पाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि युवतियों को अपने कौशल को ही अपना व्यवसाय बनाने का प्रयास करना चाहिए। युवा भारत का भविष्य हैं और उन्हें स्वावलंबन बनाने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में सेवा भारती पूर्ण कालिक सुरेश कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता वरुण, स्वावलंबी भारत अभियान की टीम उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें