यमुनानगर। सदर थाना क्षेत्र की शांति कॉलोनी से एक युवक शादी का झांसा देकर युवती को अगवा करके ले गया। पुलिस ने युवती के परिजनों की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
शांति कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 18 वर्षीय लड़की 2 अप्रैल को किसी काम से घर से बाहर गई थी। मगर उसके बाद वापस नहीं लौटी। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कुछ भी पता नहीं चला। जांच के दौरान उन्हें मालूम हुआ कि उसकी लड़की को कॉलोनी का ही युवक अनुज शादी का झांसा देकर अगवा करके ले गया है । उसने आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
संदिग्ध हालात में महिला लापता
साढौरा। न्यू टोली मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी वीरवार सुबह करीब आठ बजे बिना बताए घर से कहीं चली गई। इसके बाद वह लौटकर नहीं आई। उन्होंने उसकी तलाश उसके मायके, रिश्तेदारों व परिचितों के यहां की। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने केस दर्जकर उसकी तलाश शुरू कर दी है।