फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: फंदा लगाकर युवती ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की लालद्वारा काॅलोनी निवासी 22 वर्षीय युवती मोहर जुर्मेंद्र ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव घर पर ही कमरे में फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनकी बेटी काफी समय से मानसिक रूप से परेशान थी। इस परेशानी में ही उसने आत्महत्या की है। पुलिस ने 174 की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मृतका मोहर जुमेंद्र का पिता देवाशीष गुजरात में निजी कंपनी में नौकरी करता है। यहां पर उसकी पत्नी व दो बेटियां रहती थी। बड़ी बेटी मोहर जुर्मेंद्र थी। वह डिजिटल मार्केटिंग में कार्य करती थी। कुछ समय से वह मानसिक रूप से परेशान थी। कुछ दिन पहले भी उसने आत्महत्या का प्रयास किया था, लेकिन समय रहते परिजनों ने देख लिया और उसे समझा दिया था। सुबह परिवार के लोग बाहर थे। तभी युवती ने यह कदम उठाया। जब परिजन उसके कमरे में पहुंचे तो वह फंदे पर लटकी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें