फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के शादी से मना करने पर आहत प्रेमिका ने जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बुड़िया क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी के शादी करने से मना करने से आहत हो युवती ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे शहर के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान देर रात युवती ने दम तोड़ दिया। युवती के परिजनों ने उसके प्रेमी पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर बुड़िया पुलिस मौके पर पहुंची और युवती के शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्जकर लिया है।
विज्ञापन

बुड़िया क्षेत्र के एक गांव निवासी 22 वर्षीय युवती ने बी-कॉम तक की पढ़ाई की थी। उसका दो साल से गांव के ही पवन उर्फ मोनू से प्रेम प्रसंग चल रहा था। छात्रा के भाई का कहना है कि आरोपी युवक उसकी बहन को दो साल से परेशान कर रहा था। आरोपी उसकी बहन को अपने प्रेम जाल में फंसा कर शादी करने बारे झांसा देता रहा। लेकिन उसने उसकी बहन से शादी नहीं की। बार बार कहने के बाद भी वह उसकी बहन को शादी न करने के बहाने बना रहा था। मंगलवार को उन्होंने पवन व उसके पिता को घर पर बुलाया और इस बारे में बातचीत की। जहां युवक ने शादी करने से इंकार कर दिया और वहां से उठकर वह अपने घर चला गया। जिससे उसकी बहन काफी आहत हुई। इसके बाद युवती ने रसोई में गई और गेहूं में रखने वाली जहरीली दवाई निगल ली। युवती की तबीयत बिगड़ने लगी। तबीयत बिगड़ती देख परिजन उसे शहर के प्राइवेट अस्पताल में लेकर गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
रिश्ता करने पर बोलती थी पवन से ही करूंगी शादी, घर में कई बार हुआ विवाद
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार पवन ने युवती को शादी करने का वादा कर रखा था। इस बीच युवती के भाई ने उसका कई जगह रिश्ता किया। लेकिन वह कहीं ओर शादी करने से मना कर देती थी। वह पवन से शादी करने की जिद पर अड़ी थी। बताया जा रहा है कि इस दौरान आरोपी युवक ने उससे संबंध भी बनाए। हर बार रिश्ता करने पर युवती पवन से ही शादी करने की बात बोलती थी। इस बात को लेकर घर में भी कई बार विवाद हुआ। उधर, आरोपी युवक पहले तो शादी करने को तैयार थे। लेकिन मंगलवार को अचानक मना कर दिया।
विज्ञापन

जहरीला पदार्थ खाने से हुई युवती की मौत के मामले में पुलिस मौके पर गई थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। मृतक युवती के भाई के ब्यान पर प्रेमी युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

- राय सिंह, कार्यवाहक इंचार्ज, थाना बुड़िया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें