फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: युवती ने ऑनलाइन दोस्ती कर बुलाया, साथियों ने छीनी नकदी

Mon, 19 Aug 2024 03:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पंजाब के युवक की पहले युवती से आनलाइन दोस्ती हुई। फिर उसे मिलने के बहाने बुलाकर युवती के चार साथियों ने युवक से 60 हजार रुपये छीन लिए। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पंजाब के पटियाला निवासी जीवन कठायत ने शिकायत में बताया कि उसकी मार्च 2024 में मनप्रीत कौर से इंटरनेट के माध्यम से दोस्ती हुई थी। मनप्रीत 23 मार्च को उसके साथ घूमने के लिए कसौली गई। इसके बाद 13 मई को मनप्रीत ने जीवन को फोन करके यमुनानगर मिलने के लिए बुलाया। वह 28 मई को मिलने के लिए जगाधरी पहुंचा और जगाधरी चौक स्थित एक होटल के बाहर उसका इंतजार करने लगा। मिलने के बाद जगाधरी चौक स्थित होटल में कमरा लेने की बात भी कही।
विज्ञापन

तभी मनप्रीत ने कहा कि शहर से बाहर चलते हैं। यहां पर कोई जान पहचान का मिल सकता है। इसके बाद वह उसे पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर एक होटल में लेकर गई। उस होटल में वह दोनों लगभग डेढ़ घंटा रूके। खाना खाने के बाद मनप्रीत ने कहा कि वह उसे उसकी दोस्त के घर पर छोड़ दे। मनप्रीत ने एक जगह पर कार रुकवाई और कहा कि सामने उसकी दोस्त का घर है।
विज्ञापन

जैसे ही वह कार से उतरी तभी एक अन्य कार उनके पास आकर रूकी। उसमें चार लोग थे। उनमें से एक ने उसे धमकी देते हुए कहा कि उसकी बहन के साथ यहां क्या कर रहे हो। डरा धमका कर उसे कार में बैठा लिया और उससे हाथापाई कर लगभग 60 हजार रुपये छीन लिए। बाद में दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी देने लगे। उसे थाने ले जाने की धमकी देकर छोड़ने के नाम पर रुपये मांगें। किसी तरह वह कार लेकर भागा और शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें