फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: स्टेशन पर स्वचालित सीढि़यों की सौगात जुलाई में

Fri, 16 May 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। रेलवे स्टेशन पर बाहर से प्लेटफार्म पर जाने के लिए यात्रियों को सीढि़यां चढ़ने की जहमत नहीं उठानी पड़ेगी। स्टेशन पर स्वचालित सीढि़यों (एस्केलेटर) की सुविधा मिलने लगेगी। उम्मीद है कि जून के अंत तक काम पूरा कर लिया जाएगा। जुलाई के पहले सप्ताह में यात्रियों की सुविधा मिल जाएगा।
अधिकारियों ने एस्केलेटर लगाने के कार्य प्रगति की समीक्षा की। एस्केलेटर लगाने के लिए दोनों तरफ का ढांचा तैयार हो गया है। अब बीच में सीढि़यां व मशीन लगाई जानी है। इसके बाद कुछ दिन इसका ट्रायल लिया जाएगा। ट्रायल पूरा होने के इसे लोगों की सेवा में समर्पित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

रेलवे की ओर से मार्च के अंत तक यह कार्य पूरा करने का समय निर्धारित किया था। निर्धारित समय तक काम नहीं हो पाया। तकनीकी कारणों से इसमें देरी हुई। इसके बाद अब यह काम जून के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। स्टेशन पर एस्केलेटर लगाने की काफी समय से मांग की जा रही थी। यह काम अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हो रहा है।
विज्ञापन

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत यमुनानगर जगाधरी स्टेशन पर विभिन्न कार्य किए गए हैं। इसके अंतर्गत स्टेशन पर एस्केलेटर भी लगाया जा रहा है। इसका काम शुरू प्रगति पर है। जल्द ही लोगों को इस सुविधा का लाभ मिल जाएगा। - एनके झा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें