फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: एक शिक्षक पर 480 विद्यार्थियों का भविष्य

Sun, 15 Nov 2026 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
शादीपुर प्राथमिक पाठशाला में ​शिक्षक न होने पर खाली बैठे बच्चे। संवाद - फोटो : ककरऊ क्षेत्र में मरम्मत के बाद दुरूस्त कराई, पीएनजी पाइप लाइन विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। एक शिक्षक, पांच कक्षाएं और 480 से अधिक विद्यार्थी। शहर से सटे नगर निगम के गांव शादीपुर के राजकीय प्राथमिक पाठशाला में एक अतिथि शिक्षक के कंधों पर बच्चों का भविष्य टिका है। वार्षिक परीक्षाएं नजदीक हैं, लेकिन पांच कक्षाओं के विद्यार्थियों को पढ़ाने, उनका अभ्यास करवाने और कमजोर बच्चों पर अलग से ध्यान देने के लिए विद्यालय में केवल एक ही शिक्षक हैं।
अभिभावकों के अनुसार विद्यालय में दो साल पहले तक शिक्षकों की संख्या और बच्चों की पढ़ाई की स्थिति बेहतर थी। वर्ष 2024 में तबादला प्रक्रिया के दौरान यहां से 13 शिक्षक चले गए। इसके बाद से शिक्षकों की कमी लगातार बनी हुई है। बीच में डेपुटेशन पर कुछ शिक्षक भेजे गए, लेकिन वे भी अपने स्थायी विद्यालय लौट गए।
विज्ञापन

अब पूरा विद्यालय केवल अतिथि शिक्षक भूषण जगदीश के सहारे चल रहा है। शिक्षा विभाग के तय मानकों के अनुसार विद्यार्थियों की संख्या को देखते हुए यहां कम से कम 15 शिक्षकों की आवश्यकता है, परंतु विभाग दो साल में एक भी स्थायी शिक्षक की व्यवस्था नहीं कर पाया।
विद्यालय में शिक्षकों की कमी का असर अब विद्यार्थियों की संख्या पर भी दिखाई देने लगा है। पहले यहां करीब 600 विद्यार्थी पढ़ते थे, लेकिन अब यह संख्या घटकर 480 के आसपास रह गई है। शिक्षकों की कमी और पढ़ाई प्रभावित होने के कारण कई अभिभावक अपने बच्चों को निजी विद्यालयों में भेजने के लिए मजबूर हो रहे हैं।
स्थायी शिक्षकों की नियुक्ति की मांग को लेकर अभिभावक कई बार आवाज उठा चुके हैं। एक शिक्षक के जिम्मे केवल पांच कक्षाओं की पढ़ाई ही नहीं है, बल्कि विद्यालय से जुड़े दूसरे कार्य भी होते हैं। यदि शिक्षक किसी प्रशासनिक या विभागीय कार्य में व्यस्त है तो बच्चों की पढ़ाई और अधिक प्रभावित होती है। बच्चों की वार्षिक परीक्षा नजदीक है। अभिभावकों शिक्षकों की स्थायी नियुक्ति की मांग की है।
बारी-बारी से पांच कक्षाओं को संभाल रहे शिक्षक
एक ही शिक्षक के सामने सबसे बड़ी चुनौती पांच कक्षाओं के विद्यार्थियों को एक साथ पढ़ाना है। शिक्षक भूषण जगदीश अलग-अलग कक्षाओं के विद्यार्थियों को उनका कार्य सौंपते हैं और फिर बारी-बारी से सभी कक्षाओं में जाकर पढ़ाई की जांच करते हैं। इस दौरान कई बार बच्चों को स्वयं ही अभ्यास करना पड़ता है। मेधावी विद्यार्थी भी दूसरे बच्चों को पाठ याद करवाने में मदद करते हैं। परंतु हर बच्चे की सीखने की क्षमता एक जैसी नहीं होती। जिन विद्यार्थियों को पढ़ाई में अधिक मदद और व्यक्तिगत ध्यान की जरूरत है, उन्हें पर्याप्त समय नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

तबादला नीति के बाद शादीपुर विद्यालय से काफी शिक्षक चले गए हैं। खंड शिक्षा अधिकारी को आंतरिक स्तर पर शिक्षकों की नियुक्ति करने के आदेश दिए हैं। जल्द ही शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। - अशोक राणा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें