फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप पर लूट के प्रयास में गिरफ्तार आरोपी का दोस्त भी था शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। शहर के बीचों बीच रेलवे रोड स्थित महिंद्रा पेट्रोल पंप पर सेल्समैन को देसी कट्टा दिखाकर लूट के प्रयास की वारदात में दबोचे गए आरोपी युवक मोनू के साथ उसका दोस्त सहारनपुर के गांव सौंधेवाला निवासी ललित भी शामिल था। यह खुलासा सीआईए वन की पूछताछ में आरोपी मोनू ने किया। मोनू ने बताया कि उसकी मां अस्पताल में भर्ती है। उसके इलाज के लिए उसे रुपयों की जरूरत थी। इसलिए उसने यह कदम उठाया। आरोपी से अवैध हथियार व सेल्समैन से लूटा गया रुपयों से भरा बैग भी बरामद कर लिया गया है। वीरवार को सीआईए वन की टीम ने उसे अदालत में पेश किया। अब पुलिस आरोपी ललित को पकड़ने के लिए उसके घर पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन

सीआईए-1 इंचार्ज प्रमोद वालिया ने बताया कि बुधवार को महिंद्रा पेट्रोल पंप पर लूट के मामले में उत्तर प्रदेश के जिला शामली के हरड निवासी मोनू को गिरफ्तार किया था। वालिया ने बताया कि आरोपी मोनू ने पूछताछ में खुलासा किया है कि अस्पताल में उसकी मां दाखिल है, उसके लिए पैसे की जरूरत थी। सहारनपुर अस्पताल में मां का इलाज चल रहा है। जिसके लिए उसे रुपयों की जरूरत थी। इसलिए उसने उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के सौंधेवाला निवासी ललित से संपर्क किया और उन्होंने लूट की योजना बनाई। आरोपी मोनू अपनी बाइक पर सवार होकर अवैध हथियार लेकर आ गया। दोस्त ललित से मुलाकात की और उसके बाद दोनों बाइक पर सवार होकर महिंद्रा पेट्रोल पंप के पास जाकर खड़े हो गए। आरोपी ललित बाइक चला रहा था और आरोपी मोनू बाइक से उतरकर कुछ दूर पैदल चला। उसके बाद महिंद्रा पेट्रोल पंप पर पहुंच गया और देसी कट्टा दिखाकर सेल्समैन से लूट करने लगा। वहां मौजूद लोगों ने हिम्मत दिखाकर उसे पकड़ लिया। उसकी जमकर धुनाई की और उसके बाद पुलिस के हवाले किया। यह सब देख आरोपी ललित मौके से बाइक लेकर फरार हो गया। आरोपी मोनू से देसी कट्टा और 8500 रुपये वाला बैग बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें