(यमुनानगर) बिलासपुर। ‘हर आंगन खुशियां’ संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों को देखते हुए संस्था के संस्थापक अमित मंगला को मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड द्वारा बेस्ट अचीवर अवार्ड 2021 से सम्मानित किया गया। मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड द्वारा उनके सामाजिक व कोविड के संकटकालीन दौर में किए कार्यों को अपनी बुक में रिकॉर्ड किया करते हुए संस्था के संस्थापक को बेस्ट वालंटियर के लिए बेस्ट अचीवर अवार्ड 2021 के लिए चयनित किया है। कोरोना महामारी को देखते हुए पार्सल द्वारा सर्टिफिकेट मेडल व ट्रॉफी घर पर ही भेजी गई। अवार्ड की सूचना लगते ही अमित मंगला के घर कस्बा वासी बधाई देने के लिए पहुंचने लगे।
संस्था के प्रधान अमित मंगला ने बताया की अवार्ड संस्था के सभी सदस्यों की मेहनत के साथ-साथ संस्था को सहयोग करने वालों की लगन का परिणाम है। संस्था भविष्य में भी इसी तरह अपने कार्य के साथ आगे बढ़ते हुए समाज में लगातार उत्कृष्ट कार्य करने की और अग्रसर है। कस्बा के पंकुश खुराना, कुलदीप सिंगला, रमन बंसल, डॉ प्रमोद बसाती सहित कस्बा के गणमान्य लोगों ने संस्था के संस्थापक को सम्मानित करने पर बधाई दी। संस्था के सदस्यों ने एक दूसरे का मुंह मीठा करवा खुशी का इजहार किया। इस मौके पर मुनीष सैनी, लविश गुलाटी, अंकुर गर्ग, रणजीत सैनी, सचिन अरोड़ा, कुशाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।