फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत से लघुशंका के लिए सीढ़ियों से उतर रहे व्यक्ति का पैर फिसल, ग्रिल की सरिया छाती में घुसने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। छत पर सो रहे एक व्यक्ति का सीढ़ियों से पैर फिसलने से ग्रिल में लगा सरिया उसकी छाती में घुस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को हार्ट केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

शांति कॉलोनी निवासी मिलन ने बताया कि उसके पिता संदीप बत्रा (46) चिट्टा मंदिर रोड पर मिष्ठान व प्रसाद की दुकान है। मंगलवार को वे दुकान की छत पर सोए हुए थे। रात्रि के समय वे लघुशंका करने के लिए सीढ़ियों से नीचे उतर रहे थे तभी उनका पैर फिसल गया और सीढ़ियों पर लगी ग्रिल की सरिया उनकी छाती में घुस गई। गंभीर रूप से घायल बत्रा को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सदर थाना प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया। परिजन के बयान पर मामले में 174 की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें